T20 विश्व कप में हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाज


By Shivansh Shekhar29, May 2024 11:34 AMnaidunia.com

T20 विश्व कप 2024

2 जून 2024 से टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। इस बार यह आईसीसी टूर्नामेंट वेस्ट इंडीज और यूएसए में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप हैट्रिक

आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 विश्व कप के अब तक इतिहास में हैट्रिक ली है। इस लिस्ट में दिग्गज गेंदबाज का नाम भी शामिल है।

ब्रेट ली

वर्ल्ड कप 2007 यानी पहले संस्करण में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।

कर्टिस कैंफर

आयरलैंड के गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 में हैट्रिक ली थी। इस मैच में उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के महान स्पिनर वानिंदु हसरंगा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2021 विश्व कप में वानिंदु ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

कगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2021 टी20 विश्व कप में इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 48 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

कार्तिक मेयप्पन

कार्तिक मेयप्पन ने यूनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई के गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 टी20 विश्व कप में हैट्रिक ली थी।

जोश लिटिल

आयरलैंड के एक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहर बरपाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बॉलर ने 2022 टी20 विश्व कप में हैट्रिक ली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

T20 विश्व कप में किस भारतीय ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है?