फिल्मों के इन सीक्वल ने की ताबड़तोड़ कमाई


By Sahil06, Jul 2023 04:31 PMnaidunia.com

फिल्मों के सीक्वल

फिल्ममेकर पॉपुलर फिल्मों की सफलता का फायदा उठाने के लिए सीक्वल बनाते हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के कुछ सीक्वल ऐसे हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की है।

बाहुबली 2

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली 2 का है। साल 2017 में रिलीज हुई इस मूवी ने दुनियाभर में 1800 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो बाहुबली फिल्म का सीक्वल है।

केजीएफ चैप्टर 2

इस लिस्ट में दूसरने नंबर पर साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। यश स्टारर फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ की कमाई की।

फिल्म 2.0

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने भी शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका भी लोगों ने पसंद किया। मूवी ने वर्ल्डवाइड 720 करोड़ की कमाई की।

टाइगर जिंदा है

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान की फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। इसने वर्ल्डवाइड 565 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की।

धूम 3

आमिर खान की धूम 3 को रिलीज हुए 10 साल बीत चुके हैं। लेकिन इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड आज भी बरकरार है। यह धूम फिल्म का सीक्वल था, जिसने दुनियाभर में 550 करोड़ का कलेक्शन किया।

कृष 3

ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कृष के सीक्वल ने भी लोगों को खासा इंप्रेस किया था। ऋतिक के अलावा फिल्म में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। इसने 400 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दृश्यम 2

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के सीक्वल ने भी कमाई के मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दृश्यम 2 ने वर्ल्डवाइड 345 करोड़ की कमाई की।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने उड़ाए होश, कपड़ों की जगह लटका लिए दो फोन