सलमान खान की पिछली 5 फिल्मों का हाल, 1 फिल्म बुरी तरह हुई फ्लॉप


By Arbaaj30, Dec 2024 03:29 PMnaidunia.com

भारतीय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सलमान खाना माने जाते हैं। एक्टर ने साल में ही अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट भी फैंस के लिए जारी कर दी है। लेकिन क्या उनकी पिछली फिल्मों का हाल पता है?

पिछली साल फिल्में

सलमान की नई फिल्म सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। आइए उससे पहले उनकी 5 पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते है।

भारत ( 2019 )

सलमान खान की फिल्म भारत साल 2019 में रिलीज हुई है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स बॉक्स पर 211 करोड़ का कलेक्शन किया और सेमी हिट हुई।

दबंग 3 ( 2019 )

साल 2019 में ही सलमान खान की दूसरी फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई। यह फिल्म भी 146 करोड़ कमाने के साथ सेमी हिट हुई।

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ ( 2021 )

साल 2021 में सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ आई। फिल्म ने कुल 39.06 करोड़ का कारोबार किया और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।

किसी का भाई किसी की जान ( 2023 )

साल 2023 में फिल्म किसी का भाई किसी की जान बड़े पर्दे पर आई। फिल्म में कई एक्टर्स थे, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में एवरेज रही। फिल्म ने 110.53 करोड़ का कलेक्शन किया।

टाइगर 3 ( 2023 )

साल 2023 के नवंबर महीने में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई। फिल्म ने 285.52 करोड़ की बंपर कमाई की और हिट रही।

मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में ओपनिंग डे पर छाई ये फिल्में, की धमाकेदार कमाई