नए साल को आने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल फिल्म इंडस्ट्री की कुछ फिल्मों का जिक्र पूरे साल देखने को मिला है। चलिए जानते हैं साल 2024 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में-
स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया।
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 164.25 करोड़ रूपए कमाए थे। इस फिल्म ने बिग स्टारर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
सिनेमाघरों में रिलीज के पहले ही दिन लोगों में देवरा पार्ट 1 को देखने का क्रेज देखा गया।
इस मूवी का वर्ल्डवाइड 142 करोड़ कमाए। वहीं भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 98 करोड़ रहा।
फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को लोगों ने खुब प्यार दिया।
इस फिल्म ने सिनेमा घरों में 15 अगस्त को दस्तक दी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 54.35 करोड़ की कमाई की।
सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन भी 2024 में दस्तक दे चुकी है। ग्रॉस रियल की बात करें तो फिल्म ने भारत में पहले दिन 48.50 करोड़ की कमाई की।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com