साल 2023 भारतीय सिनेमाघरों के लिए काफी अच्छा साबित होता दिख रहा हैं। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं।
सिनेमाघरों में कई फिल्में इसी महीने रिलीज हुई है, लेकिन फुकरे 3 को छोड़कर पहले ही फिल्में ही अच्छी कमाई कर रही हैं।
सिनेमाघरों में फुकरे 3 28 सितंबर को रिलीज की गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
फिल्म ने महज 11 दिनों में करीब 77 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर ली हैं। फिलहाल, फिल्म का सिनेमाघरों में जादू बरकरार है।
शाहरुख खान की जवान 31 दिन होने के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने 31वें 2.10 करोड़ का बिजनेस किया है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए 55 दिन हो गए है। फिल्म आज भी लाखों में कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म ने कुल 527 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ और दूसरे दिन 4 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।