ठंड में बढ़ जाता है BP तो इन बातों का रखें ध्यान


By Sandeep Chourey03, Jan 2024 11:07 AMnaidunia.com

सर्दी में हाई बीपी

सर्दी के मौसम में हाई बीपी एक आम समस्या है। ऐसे में खराब लाइफस्टाइल और पौष्टिक आहार का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।

साइलेंट किलर है हाई BP

ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। सर्दी के मौसम में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होता रहता है। ऐसे में हार्ट पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

ये हो सकती है परेशानी

सर्दियों में यदि लगातार High Blood Pressure रहता है तो दिल के साथ-साथ किडनी और आंखों पर भी बुरा असर हो सकता है। डिमेंशिया का भी खतरा बढ़ जाता है।

इन लक्षणों को न करें अनदेखा

सिरदर्द, बहुत अधिक पसीना आना, पाचन खराब होने के साथ घुटन महसूस हो तो इन लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। तत्काल बीपी चेक करके डॉक्टर को दिखाएं।

रोज करें एक्सरसाइज

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रहने के लिए रोज 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करें। नमक का सेवन कम करना चाहिए।

ये चीजें न खाएं

हाई बीपी की समस्या होने पर फास्ट फूड, मैगी, चिप्स, सॉस, चॉकलेट, सैचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। नारियल तेल का सेवन बिल्कुल न करें।

खाना खाने के बाद पेट में दर्द हो, तो क्या करें?