सभी चाहते हैं कि उनके चेहरे पर निखार बना रहे। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि चेहरे पर ग्लो के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव होने पर चेहरे पर भी असर पड़ने लगता है।
इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पालक, मेथी और सरसों जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
इस तरह के फलों में विटामिन-सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें संतरा और नींबू को भी शामिल कर सकते हैं।
इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह स्किन को फ्री रेडिकल्स होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
इसमें विटामिन-सी के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से चेहरे पर ग्लो बरकरार रहता है।
इसमें फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ ही स्किन पर निखार आने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आने लगता है और मांसपेशियां भी मजबूत होने लगती हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ