इन दिनों कई घरों में ब्रह्म कमल खिल रहे हैं। इनका खिलना बहुत दुर्लभ माना जाता है। इनके दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
नंदा अष्टमी के दिन देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए ब्रह्म कमल के फूलों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
पर्यावरण में आ रहे बदलाव के कारण यह फूल अब बहुत कम देखने को मिलता है। ब्रह्म कमल नंदा देवी का प्रिय फूल माना गया है।
ब्रह्म कमल वर्ष में एक बार और कुछ घंटों के लिए ही दिखाई देता है। यदि व्यक्ति ब्रह्म कमल को खिलते हुए देख ले तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
हिंदू धर्म में ब्रह्म कमल को काफी पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह फूल भगवान शिव का भी काफी पसंद है। यह फूल आमतौर पर अधिक ऊंचाई वाले या हिमालय क्षेत्रों में पाया जाता है।
मप्र के देवास निवासी धीरेंद्र सिंह, हेमलता सोलंकी के घर दुर्लभ ब्रह्म कमल खिला है। 19 दिसंबर की शाम 6 बजे उन्होंने पुत्रों स्नेहराज एवं रुद्राक्ष सहित इसकी पूजा की।
इस परिवार के सदस्य पिछले दस दिनों से इस पर रोज नज़र रख रहे थे। 19 दिसंबर की शाम यह पूर्ण रूप से खिल गया तो सभी ने इसका दर्शन लाभ लिया एवं पूजा की।