इन 5 त्योहारों पर नहीं बनाना चाहिए रोटी, शास्त्रों में माना गया अशुभ
By Navodit Saktawat2023-01-25, 17:04 ISTnaidunia.com
हर दिन रोटी शुभ नहीं
हर दिन रोटी बनाना सही नहीं होता। साल में कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब रोटी बनाना अशुभ माना जाता है। आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं ऐसे 5 मौके जब रोटी नहीं बनाना चाहिए।
दीपावली
इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर घर में तवा नहीं चढ़ाया जाता है। दिवाली के मौके पर रोटी बनाना वर्जित है। पूरी, मिठाई, हलवा बनाकर इसका सेवन किया जाना चाहिये।
नागपंचमी
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के अवसर पर भी रोटी बनाना शुभ माना गया है। इस दिन तवे को अग्नि पर नहीं रखा जाता है। बल्कि इस दिन हलवा-पुरी बनाना चाहिए।
शीतलासप्तमी
इस दिन माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। मां को भोग लगाने के बाद खुद भी बासी खाना ही ग्रहण करना चाहिए। शीतलाष्टमी के दिन घर में नया भोजन बनाने की मनाही होती है साथ ही इस दिन रोटी भी नहीं बनाई जा
शरद पूर्णिमा
सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा के दिन का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भी घर में रोटी नहीं बनाना चाहिए। इस दिन शाम के समय खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखा जाता है।
मृत्यु होने पर
यदि घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उस दिन भी घर में रोटी नहीं बनाना चाहिए। रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तेरहवीं संस्कार के बाद ही घर में रोटियां बनानी चाहिए।
Negative Calorie Foods: वजन कम करने के लिए खाएं ये आठ निगेटिव कैलाेरी फूड