बुधवार को जन्म लेने वाले जातक होते हैं बुद्धिमान,प्रतिभाशाली
By manoj kumar tiwari2023-01-25, 02:04 ISTnaidunia.com
ज्योतिषियों का मत
भगवान गणेश की रहती है विशेष कृपा बुधवार को जन्मे लोग आमतौर पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। गजब की बुद्धिमता होती है। यानी तेज बुद्धि वाले होते हैं। पढ़ाई में सफलता पाते हैं।
बहुमुखी प्रतिभा
के धनी होते हैं। गजब की बुद्धिमता होती है। यानी तेज बुद्धि वाले होते हैं। पढ़ाई से लेकर हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। अपनी प्रतिभा के बल पर लोगों पर गहरा असर छोड़ते हैं।
अच्छे आलोचक
और तर्क-वितर्क करने का गुण पाया जाता है। एक ही स्थान पर टीके रहना इनके लिए संभव नहीं होता। जातक स्वतंत्र स्वभाव का होता है। अच्छी बात यह है कि कोई भी इन्हें आसानी से बेवकूफ नहीं बना सकता है।
जीवन में
अक्सर देखा गया है कि जिस भी काम को यह हाथ में लेते हैं पूरा करने के बाद ही छोड़ते हैं। इनके जीवन में अपार धन-संपत्ति होती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी इनका शानदार होता है।
आकर्षण
व्यवहार में चुंबक की तरह आकर्षण होता है,जो दूसरों को इनकी ओर खिंचे चले आने पर मजबूर कर ही देता है। इनके व्यवहार और मधुर वाणी के कई लोग दीवाने होते हैं।
स्वास्थ्य
के मामले में थोड़े ढीले होते हैं। मित्रता और खुशमिजाज व्यवहार के कारण ये खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। जिसका परिणाम यह है कि इन्हें पेट से संबंधित परेशानियां घेरती है।
रोग
खुजली,फोडे-फुंसी,मौसमीरोग,खांसी जुखाम, और कई बार बुद्धि और वाणी जिनपर इनका सबसे ज्यादा अधिकार होता है,वही विकृत होती है।
कैरियर
की दृष्टि से ये कला,खेल कूद सहित सरकारी,गैर सरकारी संस्थाओं में अपना वर्चस्व बनाते हैं। बैंक अधिकारी,शिक्षक,गायन,नृत्य,लेखक,बीमा और आइटी सेक्टर में अपना भविष्य निर्माण करते हैं।
Diwali 2022: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम