नए साल में आप अपने घर के अंदर शुभ पौधे लेकर आ सकते हैं। इसका सकारात्मक असर आपके जीवन पर देखने को मिलेगा।
यह पौधा कोई और नहीं, बल्कि बांस का पौधा है। बता दें कि घर में इस पौधे को लगाने से आपको कई लाभ मिलेंगे और दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाएगा।
बांस के पौधे के कई प्रकार होते हैं। खास बात है कि परेशानियों के हिसाब से ही आप अपने घर में बांस के अलग-अलग डंठलों के पौधे लेकर आ सकते हैं।
परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए आप तीन बांस के बीच एक टेढ़े बांस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भाग्य को अच्छा करने और रिश्तों में मधुरता लाने के लिए सात या नौ बांस के डंठल का इस्तेमाल करें। बता दें कि इसे आप अपने ऑफिस में भी रख सकते हैं।
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए घर में 6 बांस के डंठल रखें। इस पौधे को हमेशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।
पति-पत्नी के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आप 2 बांस के डंठल अपने घर लेकर आ सकते हैं। इसे आप किसी कांच के पात्र में भी रख सकते हैं।
जिस विद्यार्थी को अपने करियर में बार-बार असफलता का सामना कर रहा है, उसे घर में 4 बांस के छोटे-छोटे पौधे लगाने चाहिए।