वास्तु शास्त्र में तकिए के नीचे कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है। धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए नए साल में भी आप सोते समय सिरहाने के नीचे इन चीजों को रख सकते हैं।
मोर पंख का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। भगवान कृष्ण को यह बेहद प्रिय है। इस वजह से तकिए के नीचे मोर पंख रखने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
तकिए के नीचे लहसुन की कली रखना भी बेहद शुभ होता है। इससे आपके जीवन में धन की वृद्धि होती है और किस्मत में भी सकारात्मक बदलाव होता है।
हिंदू धर्म में तुलसी और इसके पत्तों को शुभ माना जाता है। तकिए के नीचे इसे रखकर सोने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सुबह के समय आप इस पत्ते का सेवन भी कर सकते हैं।
हल्दी को भी हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। इसका सीधा संबंध गुरु बृहस्पति से होता है। गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप तकिए के नीचे इसे रखकर सो सकते हैं।
रात को सोते समय तकिए के नीचे 1 रुपए का सिक्का भी आप रख सकते हैं। बता दें कि ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
तकिए के नीचे चाकू रखकर सोना भी फायदेमंद होता है। इसकी मदद से आप डरावने सपनों से बच सकते हैं। साथ ही, मानसिक शांति भी आपको मिलेगी।
यदि आपको नींद न आने की परेशानी है तो तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोएं। इसकी मदद से आपको गहरी और अच्छी नींद आएगी।