होली से पहले ले आएं ये 2 चीजें, बनी रहेगी बरकत


By Ayushi Singh05, Mar 2025 11:03 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ चीजों को घर में लाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि होली से पहले कौन-सी 2 चीजें घर लाने से बनी रहेगी बरकत-

चांदी का सिक्का

चांदी को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है और होली के पहले घर में चांदी का सिक्का लाने से उनकी पूजा करने से बरकत बनी रहती है।

सफेद कौड़ियां

होली के पहले घर में सफेद कौड़ियां लाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन से संबंधित समस्या दूर होने लगती है।

अनाज लाना

होली से पहले घर में अनाज जैसे-गेहूं, चावल लाना और गरीबों में दान करना शुभ माना जाता है। इससे न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

गुलाल और हल्दी

गुलाल और हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गुलाल और हल्दी अर्पित करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।

गुड़ और चने

होलिका दहन के दिन गुड़ और चने का भोग अर्पित करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इससे जीवन में आर्थिक लाभ होता है।

गोमती चक्र

गोमती चक्र को धन-संपदा और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर लाकर पूजा स्थल पर रखने से आर्थिक संकट दूर होता है।

होली से पहले इन चीजें को घर लाने से बरकत बनी रहेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

फिटकरी से करें ये उपाय, घर का वास्तुदोष होगा दूर