हनुमान जयंती साल में 2 बार मनाई जाती है। बजरंगबली के भक्तों इस पर्व को धूमधाम से मनाते है, आइए जानते है हनुमान जयंती पर किन 3 चीजों को घर लाना चाहिए?
23 अप्रैल 2024 को मंगलवार के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी। साल की पहली हनुमान जयंती का मंगलवार के दिन पड़ने से और भी महत्व बढ़ गया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को अति प्रिय होता है।
मंगलवार के दिन पड़ रही हनुमान जयंती पर अगर कुछ विशेष चीजें घर लाई जाए तो संकटमोचन जीवन की सभी परेशानियों को दूर करते है।
हनुमान जयंती के पर्व पर बंदर की प्रतिमा जरूर लानी चाहिए। बंदर की प्रतिमा को भी रामभक्त का स्वरूप माना गया है। लंका पर विजय प्राप्त करने में वानर सेना ने भगवान श्रीराम का खास साथ दिया था।
घर में वानर की प्रतिमा लगाना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस उपाय को करने से बजरंगबली घर की सभी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है।
गदा हनुमान जी को बेहद प्रिय अस्त्र माना जाता है। बिना गदा के हनुमान जी किसी भी प्रतिमा में नहीं दिखते है, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर गदा लाने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
हनुमान जयंती के मौके पर घर में गदा लाने से सारी नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में शुभता का आगमन होता है। गदा को घर की पूर्व दिशा में रखें।
तांबे का छोटा सा फरसा घर लाने से घर वास्तु दोष और कुंडली के ग्रह दोष में आराम मिलता है। वास्तु दोष से परेशान लोगों को घर में हनुमान जयंती पर यह फरसा लाना चाहिए।
अगर आपको हनुमान जयंती पर बनी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com