इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
आमतौर पर लोग मनोकामनाएं पूरी करने के लिए ही नवरात्रि के दौरान पूजा करते हैं। चलिए जान लेते हैं कि मनोकामना पूरी करने के लिए क्या करना सही होता है।
नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा का व्रत रखें। शास्त्रों में बताया गया है कि व्रत रखकर देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।
मनोकामना पूरी करने के लिए आप नवरात्रि में अखंड दीपक भी जला सकते हैं। माना जाता है कि अखंड दीपक जलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों तक माता दुर्गा को गुलाब का फूल अर्पित करें। पूजा के दौरान लाल फूल चढ़ाने से मां दुर्गा की कृपा हासिल की जा सकती है।
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने का खास महत्व होता है। खैर, पूजा लाल रंग के आसन पर बैठकर ही करें। किसी दूसरे रंग के आसन का इस्तेमाल करने से बचें।
नवरात्रि की पूजा को विधिपूर्वक करना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि मां दुर्गा की पूजा सुबह और शाम दोनों समय होती है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि नवरात्रि के दौरान मनोकामना पूरी करने के लिए क्या करें। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ