हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान राम की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। आइए जानते हैं कि रामनवमी के दिन कौन-सी 3 चीजें घर पर लाने से सुख-शांति बनी रहेगी-
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी और इस दिन पूजा-पाठ करने से सारे संकट दूर होते हैं।
रामनवमी से पहले पीला वस्त्र या सोना खरीद कर घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
रामनवमी से पहले भगवा रंग का झंडा घर लेकर आना और इसे रामनवमी के दिन घर में स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
रामनवमी से पहले पीला शंख खरीदकर मंदिर में रखना शुभ माना जाता है और कई देवी-देवताओं की पूजा शंखध्वनी के बिना अधूरी मानी जाती है।
रामनवमी के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से जीवन के सारे संकट हर लेते हैं और सुख-शांति बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
रामनवमी के दिन इन 3 चीजों को घर लाने से सुख-शांति बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM