घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए पौधे लगाए जाते हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि कौन से पौधे ज्यादा शुभ होते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वास्तु अनुसार कुछ पौधों को घर में लगाएं।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। जिस घर में इस पौधे को लगाया जाता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
धन लाभ के लिए घर में बांस का पौधा भी आप लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा का ही प्रयोग करें।
घर की उत्तर दिशा में केले का पेड़ लगाएं। वहीं, हर गुरुवार को इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
इस पौधे के नाम से ही पता चल रहा है कि इसका संबंध पैसों से होता है। गुड लक को अट्रैक्ट करने वाले मनी प्लांट को बोतल या ट्रांसपेरेंट वास में रखें।
उपरोक्त चारों पौधों को आप अपने घर में लेकर आ सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ होगा कि धन की देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी।
तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधों को घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होगा। इसके साथ ही, हाउस में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।