ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति अपने घर में कुछ लकी चीजों को रखे, तो खर्च और बचत में संतुलन बना रहता है।
ज्योतिष शास्त्र में धातु से बने हाथी को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। धातु से बना हाथी बुद्धि और गुड लक का कारक होता है।
इसे घर में रखने से सुख-सौभाग्य व बरकत आती है। सीधी सूंड वाला हाथी लाएं क्योंकि ये सौभाग्य का अग्रदूत माना जाता है।
घोड़े की नाल को घर में रखने से नकारात्मकता कोसों दूर रहती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं।
घोड़े की नाल को धन के स्थान पर रखने से कंगाली दूर हो जाती है। इसे लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ से जानकारी जरूर ले लें।
फेंगशुई में धातु के कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में हमेशा सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
जिस घर में धातु का कछुआ होता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
मान्यता है कि हर सुगंध का अपना एक अलग प्रभाव होता है। इसलिए अपने घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए अगरबत्ती जरूर लगाएं।