चंद दिनों के बाद नया साल 2024 शुरू हो जाएगा। हर कोई उम्मीद लगाकर बैठा है कि आने वाला साल उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।
धन की देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी हो जाता है।
साल 2024 के पहले ही दिन आप कुछ शुभ चीजें अपने घर लेकर आ सकते हैं। इन चीजों को घर लाने से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
नए साल की शुरुआत में ही आप अपने घर तुलसी का पौधा लेकर आएं। इसकी नियमित सेवा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि जिस भी घर में दक्षिणावर्ती शंख होता है, वहां खुशियों की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को आर्थिक मामलों की चिंता भी नहीं करनी पड़ती है।
नए साल में सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने के लिए आप धातु का कछुआ भी खरीद सकते हैं। नौकरी में तरक्की के लिए आपको इसे ऑफिस में रखना चाहिए।
साल 2024 के पहले दिन ही 11 गोमती चक्र खरीदकर लाएं। इन्हें पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी के अंदर रखने से पैसों में बरकत बनी रहती है।
श्रीकृष्ण को मोर पंख काफी प्रिय है। नए साल के मौके पर आप मोर पंख को घर लेकर आ सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।