मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 दिसंबर


By Kushagra Valuskar17, Dec 2023 10:35 PMnaidunia.com

मेष राशि

इस सप्ताह काम की अधिकता रहेगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेगा।

वृष राशि

पैसों की तंगी दूर होगी। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। शनिवार तक कर्ज संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि

सप्ताह के आरंभ में परेशानी रहेगी। व्यय की अधिकता के साथ वाहन में समस्या आ सकती हैं। विशेष कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

उच्च पद की अभिलाषा पूरी होगी। समय में सुधार रहेगा। गुरुवार से उत्तम योग निर्मित होंगे।

सिंह राशि

काम के प्रति उत्साह में कमी आएगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। शुक्रवार को यात्रा का योग रहेगा।

कन्या राशि

संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। इनकम अच्छी बनी रहेगी। गुरुवार को सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि

किसी काम में नाकामी मिल सकती है। बुधवार शाम से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि

पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। आय उत्तम बनी रहेगी। रविवार को कोई बड़ी खुशी मिलन की संभावना है।

धनु राशि

जीवन स्तर में उठाव होगा। शुभ समाचार प्राप्त होने के आसार है। शनिवार को निराशा का भाव रहेगा। मन उचाट होगा।

मकर राशि

व्यर्थ की बातों में समय नष्ट होगा। चंद्र राशि में रहेंगे। ऐसे में धन की कमी नहीं रहेगी। शनिवार को प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

अतिव्यस्तता के कारण परेशान हो सकते हैं। उच्च वर्ग से अधिकारी से मुलाकात होगी। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

मीन राशि

एकादश चंद्र से कार्य की अधिकता रहेगी। संयम से काम लेना होगा, वरना बिगड़ सकता है। शुक्रवार से समय में सुधार होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।

Vastu Tips: इन जगहों पर रखें बच्चों के खिलौने की बास्केट, मिलेगा ये लाभ