2023 को खत्म होने में अब 20 से भी कम दिनों का वक्त बचा हुआ है। आइए जानते है नए साल की शुरुआत में किन चीजों को घर में लाना चाहिए?
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आवश्यक है कि नए साल की शुरुआत से पहले मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए। कुछ नियमों का पालन करके आप पूरे साल मालमाल बने रह सकते है।
नववर्ष में आर्थिक लाभ की संभावना को बढ़ाने के लिए घर मां-लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली चीजों को लाना चाहिए। बाजार और नर्सरी से कुछ वस्तु और पौधा अवश्य ले आए।
नववर्ष के आरंभ से पूर्व ही घर में तुलसी जरूर ले आए। तुलसी को घर में लाने से पहले उस पर गंगाजल चढ़ाए। गंगाजल चढ़ाने से पौधा शुद्ध हो जाएगा। घर में नववर्ष की शुरुआत से पहले तुलसी का पौधे से धन लाभ भी हो सकता है।
कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। साल की शुरुआत में यह कार्य करने से आपका पूरा वर्ष सुखमय बीतेगा। घर में कछुआ लाने से धन- लाभ होने की संभावना भी है।
कछुए को घर में लाने से पूर्व घर में तांबे या पीतल की धातु अवश्य ले आएं। कछुए को कभी भी स्टील के बर्तन में नहीं रखना चाहिए।
शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक चिन्ह भी कहा जाता है। इसे घर में लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारत्मकता आती है। इसे घर में रखने से पारिवारिक और पेशेवर जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
भगवान श्री कृष्ण का प्रिय मोरपंख घर में लाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। घर में मोरपंख लाने से मां लक्ष्मी और श्री कृष्ण की कृपा पूरे साल आप पर बनी रहेगी।