शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। आइए जानते इसके गोचर के दौरान सिंह राशि वालों को सफेद फूल से क्या उपाय करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 25 दिसंबर 2023 को शुक्र ग्रह का वृश्चिक राशि में सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर गोचर होने वाला है। इस राशि परिवर्तन से सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला हैं।
शुक्र ग्रह 25 तारीख को 8 वें भाव में वृश्चिक राशि में राशि परिवर्तन करने वाले है। इस परिवर्तन का प्रभाव विशेष रूप से कर्क राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।
सिंह राशि वाले जातकों की कुंडली में शुक्र दसवें और तीसरे भाव का स्वामी होता है। 25 दिसंबर को शुक्र चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे।
शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को परिवार में सहयोग मिलेगा। इस परिवर्तन से पत्नी से संबंध, सुख-सुविधा, वाहन और पारिवारिक जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। भाई-बहन के रिश्तों में सुधार आने वाला हैं।
शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीजों को धारण करना चाहिए। साथ ही, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी करनी चाहिए।
सफेद फूल के पौधे को शुक्रवार के दिन सिंह राशि वालों को अपने घर में लगाना चाहिए। साथ ही, अपने वर्कप्लेस पर भी आप सफेद फूल रख सकते है। शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
शुक्र ग्रह के प्रभाव से करियर में कई लाभ होने वाला है। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्य में निवेश कर सकते है। इस गोचर से सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ भी होने वाला है।