हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र का महत्व होता है। घर में वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए।
घर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल होता है, लेकिन झाड़ू को गलत दिशा में रखने से वास्तु दोष भी लग सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का मां लक्ष्मी से संबंध माना जाता है क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में झाड़ू को वास्तु के नियमों के अनुसार रखें, तो वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को पश्चिम-दक्षिण दिशा में रखें। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू घर के बाहर न रहे।
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर में ऐसी जगह में रखना चाहिए जहां किसी दूसरे व्यक्ति की नजर न पड़े।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।