बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए फॉलो करें झाड़ू के टोटके


By Sahil05, Aug 2023 10:47 AMnaidunia.com

झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। इस वजह से इससे जुड़े उपायों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

टोटके

ज्योतिष शास्त्र में कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिन्हें टोटके भी कहा जाता है। झाड़ू से जुड़े टोटके आर्थिक पक्ष मजबूत करने में मददगार है।

नियम

शास्त्रों में घर की सफाई करने वाले झाड़ू से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने से आपको धन लाभ हो सकता है।

झाड़ू को पैर न लगाएं

ज्योतिष के अनुसार, झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं लगाना चाहिए। इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से आप जाने-अनजाने में देवी लक्ष्मी का अनादर कर देते हैं।

इस दिन न फेंके झाड़ू

शास्त्रों में बताया गया है कि पुरानी झाड़ू को कभी भी गुरुवार या शुक्रवार को नहीं फेंकना चाहिए। दरअसल, ये दोनों दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित हैं।

झाड़ू खरीदने के नियम

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मंगलवार या शनिवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ होता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कहां रखें झाड़ू

शास्त्रों में कहा गया है कि झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए। जहां कोई भी बाहर का व्यक्ति उसे देख न पाएं। ऐसा करने से पैसों पर किसी की नजर नहीं लगती है।

बिस्तर के नीचे न रखें

झाड़ू को कभी भी बिस्तर के नीचे नहीं रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए झाड़ू को सोने वाली जगह पर नहीं रखा जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें ये काम, जल्द होगा धन लाभ