भारतीय घरों में सफेद चावल काफी शौक से खाया जाता है, लेकिन ब्राउन राइस खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
ब्राउन राइस में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, सेलेनियम, फास्फोरस और विटामिन B6 की भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो रोजाना दोपहर के खाने में ब्राउन राइस का सेवन करें। ब्राउन राइस खाने से वजन कम किया जा सकता है।
ब्राउन राइस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में डायबिटीज नियंत्रित रहता है।
उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए ब्राउन राइस मददगार हो सकता है।
ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं से दूर रखता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट से जुड़ी समस्या होने का खतरा होता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए ब्राउन राइस को खाया जा सकता है।