Brown Rice vs White Rice: कौन सा होता है ज्यादा हेल्दी?


By Arbaaj26, May 2025 10:00 AMnaidunia.com

ब्राउन और व्हाइट दोनों ही चावल मार्केट में मिलते है, जिसकी वजह से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा खाना ज्यादा हेल्दी रहता है?

ब्राउन और व्हाइट राइस

दोनों ही चावल का सेवन किया जाता है। दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। आइए आयुर्वेद के अनुसार जानते हैं कि कौन सा हेल्दी होता है।

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें फाइबर और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है।

व्हाइट राइस

व्हाइट राइस में फाइबर की मात्रा कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होती है।

वजन कम के लिए ब्राउन राइस

अगर आप शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है।

वजन बढ़ाने के लिए व्हाइट राइस

यदि आप शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो व्हाइट राइस का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।

डायबिटीज कंट्रोल के लिए ब्राउन राइस

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए। ब्राउन राइस शुगर का लेवल बढ़ता नहीं है।

दोनों ही राइस के फायदे और नुकसान है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाश्ते में शामिल करें आलू की बनी हुई यह स्वादिष्ट चीज