बुद्ध पूर्णिमा पर दूर करें सभी विघ्र, बस राशि के अनुसार करें ये काम


By Kushagra Valuskar2023-05-03, 11:06 ISTnaidunia.com

मेष

बुद्ध पूर्णिमा लक्ष्मी-नारायण की पूजा करना फलदायी होगी। भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं। नौकरी में पदोन्नति के योग है।

वृष

बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मिथुन

बुद्ध पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। पूजा के बाद इस खीर को बांट दें। इस दिन गंगा स्नान करने से भी पुण्य मिलता है।

कर्क

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं। इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होता है।

सिंह

सिंह राशि के जातक इस दिन सत्यनारायण का व्रत सुनें। वहीं गरीबों को कुछ दान दें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या

कन्या राशि के जातक पूर्णिमा के दिन यज्ञ कर सकते हैं। साथ ही इस दिन 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

तुला

तुला राशि के जातक मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें। इससे पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

वृश्चिक

बुद्ध पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें। घर के मंदिर में घी का दीपक अवश्य जलाएं।

धनु

धनु राशि के जातक ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

मकर

बुद्ध पूर्णिमा के दिन मकर राशि के जातक चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए समृद्धि की कामना करें। साथ ही तिजोरी की पूजा करें।

कुंभ

कुंभ राशि वाले गरीबों को भोजन और जरूरत की चीजें दान करें। इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराना भी फलदायी होगा।

मीन

बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें। इससे सभी पापों से मुक्ति मिलेगी।

घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, वास्तु के इन टिप्स को अपनाएं