कुंडली में बुध ग्रह का मजबूत होने का मतलब है कि आपको जीवन में किसी तरह की सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होगी। अप्रैल में भी बुध कई तरह के बदलाव करेंगे।
4 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होंगे। स्वाभाविक है कि इसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा।
बुध ग्रह के मेष राशि में अस्त होने से कुल 5 राशि वालों को सावधान रहना होगा। चलिए एक बार इसका कारण भी जान लेते हैं।
बुध ग्रह के अस्त होने से मेष राशि वालों को अपने भविष्य की चिंता परेशान कर सकती है। इस दौरान आपको मन पर नियंत्रण करने की जरूरत होगी।
बुध के अस्त होने से वृषभ राशि वालों को भी सावधान रहना होगा। इसके परिणामस्वरूप आपको पैसों के मामले में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा। इतना ही नहीं, बुध के अस्त होने की वजह से आपको पारिवारिक रिश्तों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बुध ग्रह कर्क राशि वालों के लिए तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध के अस्त होने से आपको असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि के नौवें भाव में बुध अस्त होने वाले हैं। इसके प्रभाव से आपको रिश्तों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यहां हमने जाना कि बुध के मेष राशि में अस्त होने का क्या असर राशियों पर पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ