बुध ग्रह को बुद्धि, ज्ञान और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी बुध का राशि परिवर्तन होता है, सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है।
7 फरवरी, मंगलवार को बुध ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया। 27 फरवरी तक बुध इस स्थिति में रहेंगे।
बुध गोचर से आपको परिवार में वाद विवाद होने की आशंका है। सेहत पर बुरा प्रभाव हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में आपके खिलाफ साजिश हो सकती है।
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप कार्यस्थल पर सावधानी से कार्य करें।
इस समय में आपको वाद विवाद से बचकर रहना होगा। धन संबंधी नुकसान से भी बचकर रहना होगा। धन फंसने की आशंका है, निवेश सोच समझकर करें।
तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। ना ज्यादा अच्छा ना ही बुरा। सामान्य परिणाम देखने को मिलेंगे।