ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु मीन राशि में है। वहीं बुध और सूर्य भी इसी राशि में विराजमान है।
वहीं, 22 मार्च को चैत्र नवरात्रि के दिन चंद्रमा भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मीन राशि में ग्रहों की युति से गजकेसरी, नीचभंग, बुधादित्य और हंस योग बन रहा है।
100 वर्षों बाद इस तरह का राजयोग बन रहा है, जो कुछ राशिवालों को लाभ देगा।
ग्रहों का गोचर शुभ फल देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।
राजयोग धन के मामले में सफलता देगा। प्रमोशन और सैलरी बढ़ोतरी होने के योग हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
ये राजयोग कन्या राशि वालों के दिन बदल देगा। चौतरफा सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि वालों को राजयोगों से बड़ी राहत मिलेगी। शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।