Budh Margi: 26 अक्टूबर से इन राशि वालों पर बुध ग्रह बरसाएंगे पैसा


By Ekta Sharma10, Oct 2022 11:56 AMnaidunia.com

बुध मार्गी प्रभाव

बुध ग्रह के मार्गी होने का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर साफ दिखता है। कुछ राशि वालों को बुध दिवाली पर शुभ फल प्रदान करने वाले हैं।

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

हर ग्रह की तरह की एक निश्चित समय के बाद बुध ग्रह भी मार्गी और गोचर करते हैं। बुध के प्रभाव से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है। समाज के लोगों के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि

आपके स्वभाव में बदलाव होगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कर्क राशि

अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। भाई-बहनों के रिश्ते में मिठास आएगी। हर क्षेत्र में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कुछ नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।

Temples in Ujjain: उज्जैन में हैं शिव और शक्ति का संगम