मीन राशि में मार्गी होंगे बुध, 4 राशियों का जाग जाएगा सोया भाग्य


By Sahil12, Apr 2024 02:57 PMnaidunia.com

बुध ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को स्वास्थ्य का कारक भी माना जाता है। इस ग्रह के गोचर का असर सभी राशि के जातकों पर पड़ता है।

मीन में मार्गी होंगे बुध

25 अप्रैल को बुध देव गुरु ग्रह की राशि मीन में मार्गी होंगे। बुध के मार्गी होने का असर कुछ राशियों पर नकारात्मक तौर पर भी पड़ सकता है। 

4 राशियों को होगा फायदा

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो बुध के मनी राशि में मार्गी होने से कुल 4 राशि वालों को फायदा होगा। आइए इन राशि वालों के बारे में जान लेते हैं।

मेष राशि

बुध के मीन राशि में मार्गी होने का फायदा मेष राशि वालों को मिलेगा। इसका सकारात्मक असर व्यापार और नौकरी के क्षेत्र पर ज्यादा देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि

बुध की मार्गी अवस्था वृषभ राशि वालों के करियर के लिए फायदेमंद रहेगी। 25 अप्रैल के बाद आपको अचानक धन भी प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

बुध ग्रह की मार्गी अवस्था धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि के जातक

बुध ग्रह का मीन में मार्गी होना मिथुन वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। इस वजह से आपको अच्छी मात्रा में पैसा कमाने के मौके मिलेंगे।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि मीन राशि में बुध ग्रह के मार्गी होने का अन्य राशियों पर क्या असर पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज से करोड़पति बनेंगे 5 राशि वाले, बन रहा है सौभाग्य योग