20 फरवरी से 5 राशियों की बदलेगी तकदीर, बुध ग्रह बनाएंगे मालामाल


By Kushagra Valuskar16, Feb 2024 08:20 PMnaidunia.com

बुध गोचर

बुध ग्रह 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य और शनि पहले से ही मौजूद है।

बुधादित्य योग

सूर्य और बुध के एक साथ आने से बुधादित्य योग बनेगा। साथ ही बुध के साथ शनि की भी युति बनेगी।

ग्रह स्थिति

सूर्य, शनि और बुध का कुंभ राशि में एक साथ आने से पांच राशिवालों को बहुत लाभ मिलेगा।

मेष राशि

यह गोचर करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। इस अवधि में काफी खुश और संतुष्ट नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति और सफलता का रहेगा। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। बुध का गोचर उन्नति और सफलता देगा। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मिथुन राशि

इस राशिवालों के बुध का गोचर अनुकूल रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा अपार सफलता दिलाने वाली है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

बुध का गोचर कई लाभ पहुंचाएगा। पैसे कमाने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह अवधि बहुत अच्छे रहने वाली है। निवेश से लाभ मिलेगा।

वास्तु दोष से से बढ़ता है कर्ज का मर्ज, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा