ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं। जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
बुध ग्रह 7 मार्च को सुबह 09.21 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है।
बुध के गोचर से कर्क राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
बुध के गोचर से कर्मचारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार से संबंधित साधकों के लिए यात्रा की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में बड़ा लाभ मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों को बुध के गोचर से लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिछली समस्या से छुटकारा मिलेगा।