Vastu Tips: नए साल में घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा
By Ekta Sharma2022-12-29, 22:24 ISTnaidunia.com
शुभ चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अधिक प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। इसलिए मुख्य द्वार में ऐसी चीजें रखें, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो।
घोड़े की नाल
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का काफी महत्व है। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे मुख्य द्वार में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बनाएं धार्मिक प्रतीक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार में स्वास्तिक, ऊँ, क्रांस आदि के चिन्ह बना सकते हैं या फिर आर्टिफिशियल लगा सकते हैं। इन्हें भी प्रवेश द्वार में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भगवान गणेश की मूर्ति
घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार में गणेश जी का चित्र या फिर मूर्ति जरूर लगाएं। घर के मुख्य द्वार की अंदर की ओर ही लगाएं। इससे पीठ बाहर की ओर होगी।
तांबे का सूर्य
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार की दीवार में तांबे का सूर्य लगाना शुभ माना जाता है। सूर्य के प्रतीक को घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Astro News: साल के आखिरी शुक्रवार पर मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न