दिसंबर में बन रहा है महाधन योग, ये 3 राशियां हो जाएंगी मालमाल


By Prakhar Pandey25, Nov 2023 08:35 PMnaidunia.com

बुध का राशि परिवर्तन

बुध ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद ही गोचर करते है। इसका असर सभी राशियों पर थोड़ा या ज्यादा पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे दिसंबर में बन रहे इस योग से किन 3 राशि वालों को अपार सफलता मिलने वाली है?

28 दिसंबर

27 नवंबर को सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने वाला है। बुध ग्रह के इस राशि में 28 दिसंबर तक रहने वाले है।

मालामाल होंगी राशि

यांबुध ग्रह के राशि परिवर्तन से महाधन योग का निर्माण होने वाला है। यह बेहद ही शुभ योग माना जाता है, जो राशियों के लिए धन प्राप्ति के अनुकूल अवसर प्रदान करता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद लाभकारी होने वाला है। इस योग के बनने से मेष राशि के जातकों को विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

वाणी से होंगे प्रभावित

बुध के धनु में गोचर की अवधि के दौरान लोग आपकी भाषा और वाणी से काफी प्रभावित होंगे। इस समय के दौरान आपको मेहनत से किए गए कार्य में सफलता अवश्य ही मिलेगी।

मकर राशि

महाधन योग मकर राशि वालों के लिए भी बेहद लाभकारी होने वाला है। इस अवधि के दौरान अकेले समय बिता रहे लोगों को जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है।

नेतृत्व में निखार

मकर राशि के जातकों को इस योग से जॉब के नए अवसर मिल सकते है। साथ ही, इस राशि के जातकों की नेतृत्व की क्षमता में निखार आएगा।

मिथुन राशि

महाधन योग के चलते मिथुन राशि वालों को अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस अवधि में संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

27 नवंबर को खत्म होगा कार्तिक मास, अंतिम 2 दिन इस उपाय से मिलेगा अपार पुण्य