वास्तु शास्त्र में किचन को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। रसोईघर में की गई गलतियों से माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।
किचन से जुड़ी वास्तु नियमों का ध्यान न रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसका सीधा प्रभाव घर की सुख-शांति पर देखने को मिल सकता है।
वास्तु में उल्लेख है कि किचन के अंदर कुछ चीजों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इस गलती का नुकसान भी आपको झेलना पड़ सकता है।
रोटी बनाने वाले तवे को रखने के भी कुछ नियम होते हैं। वास्तु की मानें तो इसे कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और आर्थिक तंगी भी बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र में कढ़ाई को उल्टा रखने की भी मनाही होती है। माना जाता है कि इसे उल्टा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु में बताया गया है कि कढ़ाई, तवा और अन्य बर्तनों को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। विशेषकर रात के समय बर्तनों को साफ करके ही सोएं।
वास्तु में बताया गया है कि जिन लोगों के घर में तांबे, स्टील और पीतल के बर्तन हैं, तो उन्हें बर्तनों को हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।
दरअसल, बर्तनों को उल्टा रखने से घर में वास्तु दोष बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सभी सदस्यों के जीवन पर पड़ता है।