Budh Shukra Gochar: एक ही राशि में बुध-शुक्र, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ


By Ekta Sharma15, Dec 2022 06:26 PMnaidunia.com

बुध गोचर

वर्तमान में बुध और शुक्र ग्रह एक ही राशि में विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों के मिलने से लक्ष्मी नारायण योग बनता है। यह योग बहुत ही शुभ योग माना जाता है।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और शुक्र के कारण सिंह राशि के जातकों के जीवन में शुभ समय की शुरुआत हो रही है। इस दौरान आप व्यापार में काफी तरक्की कर सकते हैं।

धनु राशि

शुक्र और बुध ग्रह के एक ही राशि में होने के कारण धनु राशि वालों को इसका काफी फायदा मिलने वाला है। इस शुभ योग से धनु राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीद सकते हैं।

कन्या राशि

शुक्र और बुध के कारण बना लक्ष्मी नारायण योग कन्या राशि वालों को व्यापार में बहुत सफलता दिलाने वाला है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

मकर राशि

दिसंबर में इस शुभ योग के कारण इस राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। आर्थिक पक्ष में सुधार के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

Horoscope 2023: इन राशियों के लिए करियर में तरक्की का बन रहा प्रबल योग