नए साल पर करें ये उपाय घर में सालभर रहेगी खुशियां


By Arbaaj10, Dec 2023 12:43 PMnaidunia.com

साल 2024

इस साल को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में अगर आने वाले सालभर घर में सुख-शांति चाहते है, तो कुछ उपायों को जरूर करें।

सालभर रहेगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल पर कुछ उपायों को करने से सालभर घर में खुशियां कायम रह सकती है।

सूर्य देव की पूजा

नया साल की शुरुआत भगवान सूर्य देव की उपासना से करें। साल के पहले दिन सुबह में सबसे पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

शिवलिंग अभिषेक

नया साल वाले दिन तांबे के लोटे में जल और केसर को मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का असर दूर होता है।

पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में पौधों को विशेष महत्व है। सबसे ज्यादा पवित्र पौधा तुलसी का होता है इसलिए नया साल पर घर में तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की देवी का वास होगा।

साफ-सफाई

देवी-देवताओं को साफ-सफाई काफी प्रसन्न होता है इसलिए नया साल वाले दिन पूरे घर की अच्छे से साफ-सफाई करें।

गंगाजल छिड़के

हिंदू धर्म में गंगाजल को शुभ माना जाता है इसलिए नया साल पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। गंगाजल को छिड़कने से बुरी शक्तियां दूर होती है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिवलिंग पर कपूर चढ़ाने के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान