साल 2023 के आखिरी महीने में बुध-शुक्र का विशेष राजयोग बन रहा है। आइए जानते है इस राजयोग से कौन-सी राशियां मालामाल होने वाली है।
दिसंबर माह में होने वाले राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिलता है। 13 दिसंबर को बुध और 16, 25, 27 और 31 दिसंबर को भी कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है.
13 दिसंबर को रात्रि 1.50 पर बुध धनु राशि में वक्री होंगे, 16 दिसंबर को सूर्य रात 1.20 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
25 दिसंबर को शुक्र सुबह 9.05 पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 27 दिसंबर को मंगल 12 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में विराजमान होने वाले है। वहीं 31 तारीख को गुरु शाम 6.46 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे।
28 दिसंबर को लक्ष्मी नारायण योग बनेगा, जिससे कई राशियों का भाग्योदय होने वाला है। यह योग कई राशियों के जीवन में प्रसन्नता लेकर आने वाला है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा। इस योग के बनने से रुके काम पूरे होंगे और नया मकान खरीदने की योजना भी बन सकती है।
मिथुन राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग के चलते नया कार्य शुरु करने में सफलता मिलने वाली है। इस राशि के जातकों की कार्यस्थल की परेशानियों से राहत मिलेगी और हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सक्सेस मिलेगी। पेशेवर जीवन की उथल-पुथल कम होगी और व्यापारी सौदों में लाभ मिलेगा।