हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से धन की कमी नहीं होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा घर में लगाने के अलावा इसके उपाय भी बेहद ही चमत्कारी होते है। आइए तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में जानते है।
तुलसी की मंजरी पहले मां लक्ष्मी को अर्पित करें फिर उसको अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से पैसा टिका रहेगा।
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, तो पानी में तुलसी की मंजरी को मिलाकर उस पानी को घर में छिड़के।
शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा की सामग्री में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से धन आकर्षित होता है।
अगर किसी के विवाह में अड़चन आ रही है, तो दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर होगी।