Budh Uday 2023: 12 दिन बाद उदित होंगे बुध देव, इन राशियों को होगा धन लाभ


By Ekta Sharma31, Dec 2022 07:07 PMnaidunia.com

बुध उदय

धन, व्यापार, बुद्धि व संवाद के देवता बुध ग्रह 12 दिन के लिए अस्त होंगे और 12 जनवरी 2023, बुधवार के दिन उदित होंगे। बुध उदय के कारण कुछ राशियों को खूब लाभ मिलेगा।

तुला राशि

वर्ष 2023 की शुरुआत में तुला राशि पर बुध उदय से भरपूर लाभ मिलेगा। उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, वहीं उन्हें नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

बुध उदय से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में उनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। दूर यात्रा पर जाने के भी संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि

बुध ग्रह के उदित होने से धनु राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। उन्हें व्यापार में नई गति मिलेगी। साथ ही नए अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यापार में साथ कार्य कर रहे जातकों से भी इस अवधि में लाभ मिलेगा।

मीन राशि

बुध के उदित होने से विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे जातकों को इस दौरान विवाह के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा समय है। धन की भी प्राप्ति होने की संभावना है।

New Year 2023: बाहर निकलने से पहले इनका रखें ध्यान, मिलेगी सफलता