मिथुन राशि में उदित हुए बुध, 4 राशियों को मिलेगी तरक्की


By Sahil27, Jun 2024 10:11 AMnaidunia.com

बुध ग्रह की उदित अवस्था

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की उदय अवस्था को शुभ माना जाता है। बुध ग्रह आज यानी 27 जून को सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर उदय हो चुके हैं। 

मिथुन राशि में उदय हुए बुध

बुध ग्रह ने 13 जून को मिथुन राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद आज सुबह बुध देव इसी राशि में उदित अवस्था में आ गए हैं।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

बुध देव के मिथुन राशि में उदय होने का लाभ कुछ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा मिलेगा। इतना ही नहीं, यह अवधि 4 राशि वालों के करियर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि

बुध ग्रह आपकी राशि में उदय हुए हैं, जिसके कारण इसका सबसे ज्यादा लाभ मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा। करियर से जुड़ी आपकी ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी।

वृषभ राशि

बुध के उदय होने से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने प्रयासों की बदौलत सफलता हासिल होगी।

तुला राशि

बुध के उदय होने से तुला राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि

काम और कारोबार के लिहाज से बुध का उदय होना कन्या राशि के लिए लाभदायक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस अवधि में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

बुध ग्रह मिथुन राशि में उदय हो चुके हैं और इसका लाभ 4 राशि के जातकों को मिलेगा। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भगवान कुबेर के नाराजगी से धन का होता है नाश