हाथों की लकीर से भविष्य संबंधी कई रोचक जानकारी मिलती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की एक रेखा सरकारी नौकरी की तरफ भी इशारा करती है।
हस्त रेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके पास कुछ शुभ चिन्हों का होना भी महत्वपूर्ण और लाभकारी होता है।
हथेली में भाग्य रेखा स्पष्ट है तो व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलता है। वहीं, इस रेखा के कम स्पष्ट होने पर व्यक्ति को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
भाग्य रेखा के ऊपर गुरु पर्वत बनता है। यदि इस पर्वत पर त्रिभुज चिन्ह होता है तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलती है। माना जाता है कि ऐसे लोग धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेते हैं।
यदि हथेली पर भाग्य रेखा को छूती हुई कोई रेखा है तो भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को मेहनत करने के बाद नौकरी जरूर मिल जाती है।
गुरु पर्वत पर त्रिभुज चिन्ह वाले लोग व्यापार और नौकरी में खूब नाम कमाते हैं। कार्यक्षेत्र पर ऐसे लोगों का सभी सम्मान करते हैं।
गुरु पर्वत पर त्रिभुज चिन्ह वाले लोगों को 30 साल की उम्र तक सरकारी नौकरी मिल जाती है। खैर, इस चिन्ह के साथ योग्यता का होना भी जरूरी है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि हाथ की कौन-सी रेखा सरकारी नौकरी के लिए जिम्मेदार है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ