कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति को आवश्यक सुख, उत्तम स्वास्थ्य और तेज दिमाग का आशीर्वाद मिलता है। इस वजह से बुध के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है।
27 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में उदय होंगे। बुध की स्थिति में होने वाले बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो मिथुन राशि में बुध के उदय होने का लाभ 4 राशि के जातकों को मिलेगा। इस अवधि के दौरान इनके सभी अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
मिथुन राशि में बुध का उदय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। इस दौरान वृषभ राशि वालों को प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और नौकरी में प्रगति के भी योग बन रहे हैं।
बुध ग्रह मिथुन राशि में उदय होंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इसके प्रभाव से मिथुन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में भी इजाफा हो सकता है।
करियर के लिहाज से बुध का उदय होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इतना ही नहीं, कन्या राशि के जातक काम पर भी फोकस अच्छे से कर पाएंगे।
मिथुन राशि में बुध का उदय तुला राशि को कई तरह के लाभ देगा। इसके परिणाम स्वरूप आप अपनी मनपसंद नौकरी भी प्राप्त कर पाएंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि बुध ग्रह के उदय होने का फायदा किन राशि के लोगों को मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ