बुध के विपरीत राजयोग से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत


By Prakhar Pandey04, Mar 2024 07:16 PMnaidunia.com

बुध ग्रह

20 फरवरी से बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहे है। आइए जानते है इस गोचर के प्रभाव से किन राशियों को लाभ होने वाला है?

विपरीत राजयोग

बुध ग्रह के गोचर से विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष के अनुसार, विपरीत राजयोग बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहों के प्रतिकूल भावों में युति होने पर विपरीत राजयोग का निर्माण होता है।

कब बनता है विपरीत राजयोग?

जब छठवें, आठवें और बारहवें भाव का स्वामी अन्य गो भावों में किसी एक स्थान पर हो। तब विपरीत राजयोग का निर्माण होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को राजयोग की इस अवधि में किसी भी कार्य में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शेयर बाजार में इनवेस्ट करने वालों का भी लाभ होने वाला है।

प्रतियोगी परीक्षा

अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले है तो यह अवधि आपके लिए काफी शुभ साबित होगी। कंपटीशन में बैठने वाले छात्रों में परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को इस राजयोग से व्यापार में मुनाफे की संभावना है। साथ ही, वर्कप्लेस पर भी तरक्की के आसार है। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस विपरीत राजयोग से कई अनुकूल परिणाम मिलने वाले है। राजयोग की इस अवधि में विदेश जाने के योग भी बन रहे है।

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

विपरीत राजयोग बनने की अवधि में मीन राशि वाले आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। यात्रा से अनुकूल परिणाम मिलेंगे और व्यापारी वर्ग को भी लाभ होने वाला है।

अगर विपरीत राजयोग से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2 दशक बाद बुध-केतु का खतरनाक जड़त्व योग, 3 राशियों पर मंडराएगा संकट