ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह निश्चित अवधि पर दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हैं, जो 12 राशियों को प्रभावित करता है। ग्रहों के परिवर्तन से शुभ योग बनते हैं।
मई माह में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। यह संयोग मेष राशि में घटित होगा। जिसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।
कुछ राशियां ऐसी हैं। जिनके जीवन में इस दौरान समृद्धि आ सकती है। साथ ही करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है।
मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। निवेश के लिए अच्छा समय है।
बुधादित्य राजयोग बनने से कर्क राशिवालों के सुनहरे दिन शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में लाभ हो सकता है। व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।
मीन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ हो सकता है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।