वैदिक शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार बुध को और ग्रहों का राजा सूर्य को कहा जाता है। जब भी दोनों ग्रह आपस में मिलते हैं तब युति का निर्माण होता है।
फिलहाल सूर्य कर्क राशि में विराजमान हैं और 16 अगस्त सिंह राशि में आएंगे, साथ को बुध भी अभी सिंह राशि में अस्त अवस्था में है। ऐसे में स्वराशि में दोनों के होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
ज्योतिष के मुताबिक 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में एंट्री मारेंगे और बुध उनके साथ आ जाएंगे। इससे फिर एक बार बुध और सूर्य की युति बनेगी।
इस तरह साल के आठवें महीने में 2 बार सिंह राशि में बुध और और सूर्य युति बनाएंगे और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। बुध और सूर्य मित्रवत ग्रह हैं।
फायदा इस 2 ग्रह की युति से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें यह विशेष लाभ मिलेगा।
मेष राशि वालों का समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। सिंह राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी।
मिथुन वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में धन लाभ के योग हैं। मकर राशि वालों को मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि वालों को संतान से संबंधित कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। करियर के लिए यह समय उत्तम रहेगा। तुला राशि वालों को भौतिक सुख की प्राप्ति होगी।