Budhaditya Yoga: वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग इन राशियों को देगा धन दौलत
By Ekta Sharma2022-11-21, 14:12 ISTnaidunia.com
बुधादित्य योग
वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। बुध ग्रह 3 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। इसके कारण कुछ राशि वालों को काफी फायदा होगा।
कर्क राशि
बुधादित्य योग कर्क राशि वालों को बहुत शुभ फल देने वाला है। करियर में भी काफी लाभ होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
कन्या राशि
बुधादित्य योग कन्या राशि वालों के जीवन खुशियां लेकर आने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
तुला राशि
बुधादित्य योग तुला राशि के जातकों को धन लाभ कराने वाला है। व्यापार में काफी मुनाफा होगा। करियर में भी सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में ही बुधादित्य योग बना रहे हैं। जिसके कारण सबसे ज्यादा शुभ असर इस राशि पर होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में तरक्की मिलेगी।
Shukra Gochar: इन 4 राशियों को मिलेगा शुक्रदेव का साथ, पूरी होगी हर इच्छा