महाभारत के युद्ध में कई सारे शस्त्रों का उपयोग किया गया था। आइए जानते है महाभारत में उपयोग हुए शस्त्रों के बारे में।
वज्र शस्त्र महाभारत के युद्ध में उपयोग हुए सबसे शक्तिशाली अस्त्रों में से एक है। वज्र में बिजली और हीरे की शक्ति थी। अर्जुन के पास भी वज्र अस्त्र था।
त्रिशूल त्रिदेवों का सूचक है। महाभारत के युद्ध में त्रिशूल का भी उपयोग किया गया था। त्रिशूल इस ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली शस्त्रों में गिना जाता हैं।
ब्रह्मास्त्र ब्रह्मा द्वारा निर्मित सबसे शक्तिशाली अस्त्रों में से एक है। इस शस्त्र के उपयोग से विश्व का संहार संभव है। अश्वत्थामा और अर्जुन के बीच हुए युद्ध में ब्रह्मास्त्र का उपयोग किया गया था।
सुदर्शन चक्र को भगवान विष्णु का अंश कहा जाता है। भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण अवतार में भी महाभारत के दौरन सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल किया था।
पाशुपतास्त्र का भी महाभारत में उपयोग किया गया था। इस अस्त्र को पाने के लिए अर्जुन ने भगवान शिव की तप्सया की थी। जिससे प्रसन्न होकर उन्होंने पाशुपतास्त्र दिया था।
ब्रह्मास्त्र से भी अधिक बलशाली शस्त्र इस दुनिया में मौजूद है। ब्रह्मा जी ने इस शस्त्र का निर्माण किया था। यह शस्त्र ब्रह्मास्त्र से भी चार गुना अधिक शक्तिशाली है।
वसावी शक्ति इंद्र देव का अस्त्र है। इसे भी महाभारत के युद्ध में उपयोग हुए सबसे शक्तिशाली शस्त्रो में गिना जाता हैं।